नेपाल के खिलाफ तीसरी जीत की तलाश में उतरेगा भारत
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। महिला एशिया कप 2024 में भारत ग्रुप स्टेज में अपना तीसरा मैच नेपाल के खिलाफ मंगलवार (23 जुलाई) को खेला जाएगा। भारत इस मैच में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने उतरेगा। ग्रुप ए की अंक तालिका में टीम इंडिया चार अंक और +3.386 के नेट रनरेट के साथ शीर्ष पर है। छह अंक होते ही हरमनप्रीत कौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
भारत ने पिछले दो मैच जीते
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से और दूसरे मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 78 रन से हराया था। नेपाल अपने पहले मैच में अमीरात को हराने में सफल रहा था लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान से 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत का सेमीफाइनल में जगह बनाना तय लग रहा है जबकि पाकिस्तान ने पिछले मैच में बड़ी जीत दर्ज करके अपने रन रेट में काफी सुधार किया है।
भारतीय टीम का शीर्ष क्रम अच्छी फॉर्म में
भारतीय टीम हालांकि अन्य टीमों की स्थिति पर गौर करने के बजाय अपने विजय अभियान को जारी रखने पर ध्यान देगी। उसने अभी तक टूर्नामेंट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है जिसे वह जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध होगी। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की थी जबकि अमीरात के खिलाफ कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने अर्धशतक जड़े थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह, तनुजा कंवर।
नेपाल: समझना खड़का, सीता राणा मगर, कबिता कुंवर, इंदु बर्मा (कप्तान), रूबीना छेत्री, रोमा थापा, पूजा महतो, बिंदु रावल, काजल श्रेष्ठ (विकेटकीपर), कबिता जोशी, कृतिका मारासिनी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान