भारत अब नई व्यवस्थाएं बनाता है और नेतृत्व करता है: पीएम मोदी
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत में विकास अब एक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा, हर भारतीय को भारत और उसकी उपलब्धियों पर भरोसा है। भारत आज अवसरों की भूमि है। देश अब अवसरों का इंतजार नहीं कर रहा है। यह अब अवसरों का सृजन कर रहा है। भारत अब नई व्यवस्थाएं बनाता है और नेतृत्व करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि महज एक दशक में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। प्रधानमंत्री ने भारतीय अमेरिकियों से कहा, यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमने अपनी पुरानी सोच बदली। हमने अपना दृष्टिकोण बदला। हमने गरीबों को सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि यह नया मध्यम वर्ग ही है जो भारत के विकास को गति दे रहा है। मोदी ने कहा कि दुनिया के लिए एआई का मतलब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, लेकिन उनका मानना है कि एआई का मतलब ‘अमेरिका-इंडिया भावना भी है।
न्यूयॉर्क में हजारों भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करते हुए कहा, इस कठिन चुनाव प्रक्रिया, इस लंबी चुनाव व्यवस्था से गुजरने के बाद, भारत में (इस वर्ष) कुछ अभूतपूर्व हुआ। क्या हुआ...अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा, 60 साल में पहली बार भारत के लोगों ने ऐसा जनादेश दिया है जिसका बहुत महत्व है। अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान मुझे बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने हैं। हमें तीन गुना ताकत के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का बहुत महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आज अवसरों की भूमि है। मोदी ने देश और समुदाय को गौरवान्वित करने में भारतीय अमेरिकियों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, “कल ही (अमेरिका के) राष्ट्रपति (जो) बाइडन मुझे डेलावेयर में अपने घर ले गए। उनका स्नेह, उनकी गर्मजोशी, यह एक ऐसा क्षण था जिसने मेरे दिल को छू लिया। यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है। यह सम्मान आपके लिए है, आपकी उपलब्धियों के लिए है, यहां रहने वाले सैकड़ों-हजारों भारतीयों के लिए है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा