भारत ने तूफान “यागी” से प्रभावित देशों के लिए ‘ऑपरेशन सद्भाव’ शुरू किया
नई दिल्ली । दक्षिण चीन सागर से उत्पन्न होने वाले तूफान “यागी” से प्रभावित म्यांमार, वियतनाम और लाओस देशों के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सद्भाव’ शुरू किया है। भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा रविवार को म्यांमार में आई विनाशकारी बाढ़ के जवाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान शुरू करने के लिए रवाना हो गया है। विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वायु सेना के सी-17 विमानों ने भी रविवार को उड़ान भरी है।
तूफान यागी से प्रभावित देशों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारत ने फैसला लिया है। भारतीय नौसेना मुख्यालय ने म्यांमार के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए राहत सामग्री के साथ पूर्वी बेड़े के जहाज आईएनएस सतपुड़ा को तैनात किया है। भारतीय नौसेना समुद्री पड़ोसियों को मुसीबत के समय सबसे पहले राहत एवं बचाव कार्य पहुंचाने के लिए जानी जाती है। इसी के मद्देनजर सूखा राशन, कपड़े और दवाइयों सहित 10 टन सहायता रविवार को भारतीय नौसेना के आईएनएस सतपुड़ा पर रवाना की गई है।
भारत ने तूफान यागी के कारण आई भीषण बाढ़ के बाद कंबोडिया (वियनतियाने, लाओस) और वियतनाम (हनोई) में ऑपरेशन के लिए भारतीय वायु सेना के सी-17 विमानों को तैनात किया गया है। भारतीय वायु सेना वियतनाम के विमान 35 टन सहायता सामग्री ले जा रहे हैं, जिसमें जल शोधन सामग्री, पानी के कंटेनर, कंबल, रसोई के बर्तन, सौर लालटेन शामिल हैं। इसके अलावा लाओस के लिए 10 टन सहायता भेजी जा रही है, जिसमें जेनसेट, जल शुद्धिकरण सामग्री, स्वच्छता सामग्री, मच्छरदानी, कंबल और स्लीपिंग बैग शामिल हैं।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे