भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट से पहले पर्थ में प्रैक्टिस के दौरान आई रुकावट
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 22 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने मंगलवार (19 नवंबर) को ऑप्टस स्टेडियम में पहला प्रैक्टिस सेशन किया. इस दौरान सभी खिलाड़ी काफी जोश में नजर आए और जमकर तैयारी करते हुए देखे गए. लेकिन पर्थ में टीम इंडिया के पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान ऐसा कुछ हुआ जिसके चलते खिलाड़ियों को मैदान छोड़ना पड़ा.
टीम इंडिया के पहले प्रैक्टिस सेशन में क्या-क्या हुआ?
रेव स्पोर्ट्स के मुताबिक, पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान देवदत्त पडिक्कल पहले खिलाड़ी थे जो मैदान पर पहुंचे. इसके बाद कोचिंग स्टाफ और कुछ खिलाड़ी नजर आए. गौतम गंभीर और विराट कोहली दोनों ने क्यूरेटर से थोड़ी बातचीत की और उसके बाद वार्म-अप शुरू किया गया. इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फुटबॉल भी खेली. इसके बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप ने फील्डिंग प्रैक्टिस करवाई, जिसमें एक हाथ से पिकिंग और थ्रो करना शामिल था. खिलाड़ियों ने स्लिप कैचिंग की भी प्रैक्टिस की.
फील्डिंग प्रैक्टिस के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑप्टस स्टेडियम के ठीक बाहर स्थित नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और रवींद्र जडेजा ने इस दौरान बारी-बारी बल्लेबाजी की. इस दौरान अभिमन्यु ईश्वरन, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने थोड़ी देर बल्लेबाजी का अभ्यास किया.
टीम इंडिया ने अचानक क्यों रोकी प्रैक्टिस?
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में टीम इंडिया के इस प्रैक्टिस सेशन के दौरान बारिश का खलल भी देखने को मिली. बारिश तेज होने के बाद भी विराट कोहली ने बल्लेबाजी करना जारी रखा, लेकिन बाद में उन्होंने बाकी खिलाड़ियों के साथ मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. इस दौरान वह बाकी सदस्यों के साथ भागते हुए नजर आए.
बारिश से पहले विराट कोहली ने ग्रीन टॉप पर कट, पुल और बैकफुट पंच पर ज्यादा ध्यान दिया. बैकफुट कट कोहली की ताकत में से एक नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिचों से निपटने के लिए वह ऐसा करते हुए नजर आए. इसके अलावा उनके बल्ले से कुछ कवर ड्राइव भी देखने को मिले, जिसके लिए वह जाने जाते हैं.

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे