संसद सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की अहम बैठक आज
संसद सत्र के दौरान मोदी 3.0 सरकार की ओर से आज केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। वहीं इस सत्र को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया की ओर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर ये बैठक होगी।वहीं इससे पहले कल कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने बैठक की गई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में मानसून सत्र के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपनी रणनीति पर चर्चा की और नीट-यूजी पेपर लीक मामले, अग्निवीर योजना और मणिपुर हिंसा से संबंधित मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाने का फैसला किया।
इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी, लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, राज्यसभा में मुख्य सचेतक जयराम रमेश समेत अन्य नेता सोनिया गांधी के 10 जनपथ मौजूद आवास पर पार्टी की संसदीय रणनीति समूह की बैठक में शामिल हुए थे।वहीं इस बैठक के बाद राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने पत्रकारों को बताया, कि हमने तय किया है कि हम किसानों, अग्निवीर और नीट का मुद्दा उठाएंगे। हमारा मानना है कि हम इन मुद्दों को दोनों सदनों की कार्य मंत्रणा समिति की बैठकों में उठाएंगे। हम यह भी चाहते हैं कि चयनित मंत्रालयों पर चर्चा लोगों से जुड़े मुद्दों पर हो। उन्होंने कहा, हम मंगलवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक भी करेंगे और साझा मुद्दों पर फैसला करेंगे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ