इज्तेमा बाजार मामला गरमाया, MP वक्फ बोर्ड ने दर्ज कराई FIR
भोपाल। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड ने अवैध कब्जे को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. इज्तिमा बाजार पर एक्शन लेते हुए 28.91 करोड़ रुपये की आरआरसी (रिकवरी) जारी की गई. आरोप है कि वक्फ की संपत्तियों पर अवैध तरीके से बाजार लगाया जा रहा था और अवैध वसूली की जा रही थी. इसके साथ ही बोर्ड ने शाहीद अलीम और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
क्या है पूरा मामला?
ये पूरी कार्रवाई वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जे के मामले में की गई है. जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने बोर्ड की संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा करके कई दुकानों को किराये पर दे दिया. इसके साथ ही इन दुकानों से मालिकाना हक के नाम पर लाखों रुपये की वसूली की गई. इसी को लेकर वक्फ बोर्ड ने कार्रवाई की है।
पुलिस मामले की जांच करेगी
एमपी वक्फ बोर्ड ने शाहीद अलीम और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. अब इस मामले की जांच पुलिस करेगी. बोर्ड ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि वक्फ की संपत्ति से अर्जित आय का उपयोग निजी स्तर पर नहीं किया जा सकता है।
इज्तिमा बाजार का क्या होगा?
बोर्ड का कहना है कि इज्तिमा बाजार को बंद नहीं किया जाएगा. ये बहुत प्रसिद्ध बाजार है. इसे नियमों के मुताबिक संचालित किया जाएगा. लोगों को मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा. इसके साथ ही संपत्ति से प्राप्त राजस्व का इस्तेमाल निश्चित उद्देश्यों के लिए होगा।

राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश