गोरखपुर में होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या, हत्यारे ने सरेंडर किया
गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक होटल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या से सनसनी मची है। एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ उसकी सरेआम चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे पीआरपी के सिपाहियों के सामने बेखौफ हत्यारोपी काफी देर तक चाकू लहराता रहा। बाद में मौके पर पहुंची राजघाट पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में लिया है। शहर के राजघाट थाना के तुर्कमानपुर कब्रिस्तान वाली गली में हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथी के साथ मैनेजर को दौड़ाया फिर चाकू से सीने और गले पर कई वार किए।
बता दें कि पुलिस को राहगीरों ने ही फोन करके इस घटना की जानकारी दी। हत्या के बाद जब पुलिस पहुंची तब तक हिस्ट्रीशीटर और उसका साथी मौके पर थे। हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। घटना की वजह निकलकर सामने आई है कि होटल मैनेजर से रुपयों के लेनदेन का विवाद था। पुलिस ने क्राइम सीन को सील करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
गौरतलब है कि उस्मानपुर के राजघाट इलाके में रहने वाले अजीम विजय चौक खोया मंडी गली स्थित सन प्लाजा होटल में बतौर मैनेजर काम करता था। उनके परिवार के लोगों के मुताबिक अजीम का तुर्कमानपुर के कबाड़ी शमशेर उर्फ गुड्डू से रुपयों को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शाम को अजीम अपने घर से निकलकर होटल जा रहा था। तभी गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने उसे रोक लिया। गुड्डू ने रुपए चुकाने को कहा। अजीम तैयार नहीं था। इस बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। इतने में गुड्डू कबाड़ी और मोहम्मद तारिक ने अजीम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गर्दन और सीने पर कई घाव होने से अजीम वहीं गिर गया। इसके बाद भी दोनों हमलावर उस पर चाकुओं से तब तक वार करते रहे जब तक वह मर नहीं गया। लहूलुहान होने के बाद गुड्डू कबाड़ी मौके से भागा नहीं। लोगों ने इस दौरान पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर उसने बेखौफ होकर सरेंडर कर दिया। बता दें कि दोनों हमलावर पहले से ही राजघाट थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
जब बाइक से 2 पुलिस वाले मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने बड़े आराम से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीओ कोतवाली गौरव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसी आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान