हुड्डा बोले- कांग्रेस सेना में अहीर रेजिमेंट की मांग करती रहेगी
चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग हर मंच पर उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद यदि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो इस संबंध में केंद्र को भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।
कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग सिर्फ दक्षिण हरियाणा की नहीं बल्कि पूरे देश की है। अहीरवाल क्षेत्र रक्षा बलों में अपने योगदान के लिए जाना जाता है। हुड्डा ने यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। पार्टी के बयान के अनुसार हुड्डा के साथ कांग्रेस की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व विधायक अजय सिंह यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर, विधायक चिरंजीव राव और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान दक्षिण हरियाणा को रेवाड़ी-रोहतक रेलवे लाइन और एनएच-71 जैसी कई सौगातें मिलीं। हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर और सैनिक स्कूल जैसी संस्थाओं की स्थापना करके दक्षिण हरियाणा को शिक्षा का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठाए थे। हमारी सरकार के दौरान यहां रक्षा विश्वविद्यालय को भी मंजूरी दी गई थी, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही उसने इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इसके साथ ही इस सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के विस्तार और बुनियादी ढांचे को भी नष्ट कर भाजपा ने वोट लेकर अहीरवाल समेत पूरे हरियाणा को धोखा दिया है।

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात