हिंदू पत्नी ने बुर्का पहनने से किया इंकार, मुस्लिम पति ने ले ली जान
महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक हिंदू महिला की हत्या का आरोप उसके पति पर लगा है.जहां महिला के पति पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को बुर्का पहनने और इस्लामिक रिवाजों को मानने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुट गई है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतका रूपाली ने आरोपी इकबाल मोहम्मद शेख से लव मैरिज की थी, जो उसकी परिवार की इच्छा के खिलाफ था. बता दें कि, यह शादी बीते तीन साल पहले हुई थी. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद रूपाली को आरोपी इकबाल ने बुर्का पहनने और अपने धार्मिक रिवाजों का पालन करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया था. इस दबाव के कारण घर में लगातार विवाद होने लगे थे.
पति के धार्मिक दबाव के चलते बढ़े आपसी झगड़े
इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने बताया, “आरोपी और उसकी फैमिली इस्लामिक परंपरा को लेकर अक्सर विवाद करते थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि घरेलू विवादों से परेशान होकर इकबाल ने अपनी पत्नी रूपाली की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस दौरान पुलिस टीम मामले की गहन जांच-पड़ताल कर रही है.
आरोपी के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई
वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी इकबाल मोहम्मद शेख को हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वहीं इस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है.

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल