हिना मजेदार, अनूठी और बुद्धिमान इंसान: शहीर शेख
मुंबई । अभिनेत्री हिना खान के बुलंद हौसलों की प्रशंसा करते हुए टेलीविजन स्टार शहीर शेख ने कहा है कि वह मजेदार, अनूठी और बुद्धिमान इंसान हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टर ने हिना के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करा रही हिना बेहद ही खूबसूरत लग रही है। । अभिनेत्री के जन्मदिन पर शहीर ने तस्वीर के साथ एक प्यार भरा नोट भी शेयर किया। शहीर ने हिना के लिए लिखा, दुनिया वालों को अब पता चला है लेकिन मैं हमेशा से जानता था कि तुम सबसे मजबूत लड़की हो , इसके साथ ही तुम बेहद मजेदार, अनूठी और बुद्धिमान भी हो। जब हम साथ होते हैं तो जिंदगी एक बड़ी पार्टी होती है जन्मदिन मुबारक हो बेस्टी। हिना खान की बात करें तो कैंसर पीड़ित होने के बावजूद वो जिंदादिली से आगे बढ़ रही हैं। कैंसर से लड़ाई का हर अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में वो इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (आईएमएफ) द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत मुंबई के होटल ताज में नमो भारत सेवा, साहस और संस्कृति फैशन शो में दुल्हन के वेश में नजर आईं। शहीर के करियर की बात करें तो जम्मू और कश्मीर के डोडा स्थित भद्रवाह के रहने वाले हैं। इस कलाकार ने टेलीविजन शो “क्या मस्त है लाइफ” में वीर मेहरा की भूमिका निभाकर अपने करियर की शुरुआत की।
इसके बाद वह “नव्या..नई धड़कन नए सवाल” में दिखाई दिए। शहीर को “महाभारत” में अर्जुन का किरदार निभा लोकप्रियता हासिल हुई। उन्होंने “सिंटा दी लंगिट ताज महल” के साथ इंडोनेशियाई टेलीविजन पर भी राज किया। उन्हें टूरिस रोमेंटिस” और “माइपा देपाती और दातु मुसेंग” जैसी इंडोनेशियाई फिल्मों में भी देखा गया। वह सुपरहिट टीवी शो कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, ये रिश्ते हैं प्यार के, वो तो है अलबेला में नजर आए। 2020 में उन्होंने पौराशपुर सीरीज से ओटीटी में अपना डेब्यू किया।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान