पीएम मोदी और अमित शाह से मिले हेमंत-कल्पना
रांची । झारखंड में शानदार जीत के बाद झामुमो लीडर हेमंत सोरेन दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- आशीर्वाद के लिए आए थे। बहुत सारी बातें हैं। आगे भी मुलाकात होती रहेगी।
झारखंड की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर की शाम
झारखंड की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर की शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। इसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा इंडिया ब्लॉक के लालू यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के दौरान कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और विभाग पर चर्चा की। साथ ही राजद कोटे के मंत्री पद पर चर्चा की। नई सरकार में झामुमो के 6, कांग्रेस के 4 और राजद का एक मंत्री होगा।

न्याय और पारदर्शिता सर्वोपरि: योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि