आधा दर्जन से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली। तमिलनाडु और पुडुचेरी समेत देश के कई राज्यों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 12 से 16 अक्टूबर तक 10 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में आज यानी 12 अक्टूबर को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में 16 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया। दिल्ली में अक्टूबर महीने के अंत तक प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों से 1 या 2 दिनों के भीतर विदा हो सकता है। इन जगहों पर अब बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आती। वहीं, यूपी के कई जगहों पर सुबह-सुबह हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत राज्यों में तड़के सुबह हल्की ठंड का भी एहसास हो रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश हो रही है। क्षेत्रिय मौसम विभाग ने बताया कि तमिलनाडु के तंजावुर, पुदुक्कोट्टई और इरोड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। यहां पर जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।तमिलनाडु और पुडुचेरी के तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, चेन्नई, रानीपेट, कुड्डालोर, विल्लुपुरम, कल्लाकुरिची, सेलम, नमक्कल, करूर, तिरुचिरापल्ली, शिवगंगा, नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल और कन्याकुमारी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश होगी। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है। 13 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होगी।

शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी