MP में तपिश से हाल बेहाल, IMD ने 17 जिलों के लिए जारी किया हीटवेव अलर्ट
MP Weather: तेज गर्मी की आंच में अब पूरा मध्य प्रदेश तप रहा है. भोपाल-इंदौर समेत कई शहरो में तपन इतनी है कि मानों आसमान से आग बरस रही हो. इन दिनों प्रदेश में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 25 डिग्री पहुंच गया है. मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि रतलाम, खजुराहो समेत 14 शहरों में टेम्पेरेचर 40 डिग्री या इससे अधिक रहा.
16 मार्च से चलेगी लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा। इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ही दिखाई देगा. IMD भोपाल ने 16 मार्च से प्रदेश में हीट वेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है. 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे. इससे पहले मंगलवार को पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रही.
विंध्य और मालवा क्षेत्रों में गर्म हवाओं का असर
मौसम विभाग की माने तो नर्मदापुरम में दिन के साथ रात भी सबसे गर्म है. रात में तापमान 25 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के लिए अगले 48 घंटे काफी चुनौतीपूर्ण रहने की उम्मीद है. राज्य के लगभग 13 जिलों में लू चल सकती है. इनमें रतलाम, झाबुआ, धार, खरगोन, खंडवा, भोपाल, इंदौर और उज्जैन जैसे कई जिले शामिल हैं. गर्म हवाओं का असर विंध्य और मालवा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है.

क्या फिर से जवान हो सकता है दिमाग? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
संगठन को मजबूत करने की तैयारी: बीजेपी ने तय किया एक महीने का पूरा प्लान
परिसीमन विवाद: काले झंडे, बिल की कॉपी जलाकर विरोध, स्टालिन के प्रदर्शन से गरमाई राजनीति
वर्ल्ड कप मैच पर संकट, कनाडा टीम की भूमिका पर जांच
तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण, पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ
हादसे के बाद विवाद: थार से तीन लोगों को टक्कर, विधायक के बेटे का बयान वायरल
बुमराह की गेंदबाजी क्यों नहीं कर पा रही असर? सामने आई बड़ी वजह
d4vd की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, 14 साल की लड़की की मौत से जुड़ा मामला
कब होगा कैबिनेट विस्तार? BJP की बैठक से आया बड़ा अपडेट, जानें अंदर की बात