हरियाणा में आप के बिना नहीं बनेगी सरकार : राघव चड्ढा
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को कहा कि इस बार हरियाणा में आप के बिना सरकार नहीं बनने वाली है। दुष्यंत चौटाला पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बड़ी उम्मीद से उचाना की जनता ने जेजेपी के नेता को जिताकर भेजा था लेकिन उस नेता ने जनता के साथ विश्वासघात किया। इस बार जेजेपी - जमानत जब्त पार्टी बनने वाली है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को उम्मीदवारों की चौथी-पांचवी लिस्ट जारी कर दी है। आप की चौथी लिस्ट में 21 और पांचवीं लिस्ट में 09 उम्मीदवारों के नाम हैं। पानीपत ग्रामीण से सुखबीर मलिक को टिकट दिया गया है। जुलाना से पूर्व वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट रेसलर कविता दलाल को उतारा गया है। इस सीट से कांग्रेस ने रेसलर विनेश फोगाट को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने कैप्टन योगेश बैरागी पर दांव खेला है। ऐसे में जुलाना सीट पर अब त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इसके साथ ही आप ने लाडवा सीट पर सीएम नायब सिंह सैनी के मुकाबले जोगा सिंह पर दांव खेला है। अब तक आप 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा