हरिनी अमरसूर्या बनी श्रीलंका की प्रधानमंत्री
कोलंबो । श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने देश के प्रधानमंत्री के तौर पर हरिनी अमरसूर्या को नियुक्त किया है। हरिनी अमरसूर्या को श्रीलंकाई राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति अनुरा ने प्रधानमंत्री अमरसूर्या को न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और निवेश जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विजिथा हेर्थ और लक्ष्मण निपुनाराच्ची ने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। श्रीलंका के मंत्रिमंडल में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कुल 4 सदस्य है। ये श्रीलंका के इतिहास का सबसे छोटा मंत्रिमंडल है।
हरिनी श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद पर काबिज होने वाली तीसरी महिला हैं। उनसे पहले सिरिमाओ बंडारनायके (3 बार) और चंद्रिका कुमारतुंगा (1 बार) देश की महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। हरिनी अमरसूर्या 2020 में पहली बार सांसद बनी थीं।

श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?