सरकारी ऑर्डर से HAL और डिफेंस सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल
क्या आपके पोर्टफोलियो में डिफेंस स्टॉक्स है, क्योंकि आज कुछ डिफेंस स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं क्योंकि बीते गुरुवार को मार्केट बंद होने के बाद यह जानकारी सामने आई कि डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल अर्थात डीएसी ने करीब 54000 करोड़ रुपए के डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद के लिए अपनी सहमति दे दी है.
T-90 टैंकों के लिए इंजन
इस डील में T-90 टैंकों के लिए इंजन, वरुणास्त्र टॉरपीडो, हवा में उड़ने वाले अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (AEW&C) एयरक्राफ्ट सिस्टम भी शामिल है. DAC की बैठक में T-90 टैंकों के लिए 1350 हॉर्सपावर (HP) के इंजन खरीदे जाएंगे. अभी इन टैंकों में 1000 HP का इंजन है. नया इंजन लगने से टैंकों की खासकर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ताकत काफी बढ़ जाएगी. वरुणास्त्र टॉरपीडो भी खरीदे जाएंगे. वरुणास्त्र टॉरपीडो भारत में ही बना है और इसे जहाज से पनडुब्बियों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. अभी नौसेना के पास ये टॉरपीडो पहले से ही हैं और अब इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे दुश्मन की पनडुब्बियों से खतरा कम होगा.
DAC की मीटिंग
DAC की मीटिंग में यह तय हुआ है कि हवा में उड़ने वाले अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीदे जाएंगे.AEW&C सिस्टम काफी ताकतवर होते हैं. ये दुश्मन के विमानों और मिसाइलों का पता लगाकर उनसे बचने में मदद करते हैं. इससे युद्ध में वायुसेना की ताकत काफी अधिक बढ़ जाएगी. इस समय रक्षा मंत्रालय 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ मना रहा है. वहीं, DAC ने इस रक्षा खरीद प्रक्रिया को तेज और बेहतर बनाने के लिए सभी दिशानिर्देशों को मंजूरी भी दे दी है.
डिफेंस स्टॉक्स दिखी रैली
पिछले कुछ कारोबारी सत्र के दौरान डिफेंस स्टॉक्स में दमदार रैली देखने को मिली है. कल गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान Bharat Forge का शेयर इंट्राडे के ट्रेड में 6 फीसदी तक उछला है. सेफ्टी को लेकर कैबिनेट कमेटी ने इंडियन आर्मी के लिए 307 एडवांस्ड टावर्ड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीद की मंजूरी भी दे दी है. इससे पहले बुधवार के दिन भी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ अपर सर्किट भी लगा था. इसके अलावा गुरुवार को HAL के शेयर में 2.09 फीसदी और BEL में 2.43% और BDL 4.09% चढ़कर बंद हुए थे.

कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान