राज्यपाल रमेन डेका ने निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया
राज्यपाल रमेन डेका ने आज यहां नवा रायपुर सेक्टर 24 में निर्माणाधीन राजभवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रदेश की प्रथम नागरिक रानी डेका काकोटी भी मौजूद थी। राज्यपाल ने निर्माणाधीन राजभवन में बनाए जा रहे राज्यपाल निवास, दरबार हाल, राजभवन के सचिवालय भवन, ए.डी.सी. निवास, स्टाफ क्लिनिक, स्टाफ क्वाटर, गार्ड रूम, सिक्यूरिटी ऑफिस सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया।
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्यपाल महोदय को राजभवन के निर्माणाधीन कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल ने निरीक्षण के दौरान राजभवन परिसर को हरा-भरा रखने के लिए वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अच्छी प्रजाति के वृक्षों को लगाने के निर्देश दिए। जिससे राजभवन परिसर शीघ्र हरियाली युक्त हो सके। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार सहित लोक निर्माण विभाग एवं राजभवन में पदस्थ अन्य अधिकारी मौजूद थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ