रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रानी कमलापति-संतरागाछी ट्रेन सेवा हुई बहाल
भोपाल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर जंक्शन-चाँपा जंक्शन रेलखण्ड पर होने वाले अधोसरंचनात्मक निर्माण कार्यों के संदर्भ में पूर्व में संयुक्त कमीशनिंग के तहत जो प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, नॉन इंटरलॉकिंग एवं पोस्ट नॉन इंटरलॉकिंग कार्य लिया गया था, उसे अब निरस्त कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, इस अधिसूचना के तहत भोपाल मंडल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली संतरागाछी-रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन को जो पूर्व में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त किया गया था, उसे बहाल कर दिया गया है।
रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित तिथियों और समय सारणी के अनुसार सुचारू रूप से चलेंगी:-
गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-संतरागाछी जंक्शन हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी जंक्शन से 10 जून 2026 को निरस्त नहीं रहेगी अर्थात अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी जंक्शन-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन संतरागाछी जंक्शन से 11 जून 2026 को निरस्त नहीं होगी अर्थात अपनी निर्धारित समय सारणी के अनुसार यथावत चलेगी।यात्रियों से अनुरोध की ट्रेनों के सुचारू संचालन के बावजूद, किसी भी अन्य असुविधा से बचने के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या रेल मदद (139) के माध्यम से गाड़ी की सटीक स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड