“सुशासन तिहार” का आगाज, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
रायपुर: सियासत और प्रशासन के लिहाज से बड़ा दिन; सीएम का दौरा, कांग्रेस की बैठक और सुशासन का आगाज
रायपुर|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र बनी हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जहाँ जशपुर के प्रवास पर रहेंगे, वहीं कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीतिक बैठक बुलाई है। इसके साथ ही छात्रों और आम जनता के लिए भी आज कई बड़े अपडेट्स सामने आए हैं।
मुख्यमंत्री का जशपुर प्रवास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने गृहग्राम बगिया (जशपुर) के दौरे पर हैं। उनके आज के कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
-
दोपहर 1:00 बजे: गृहग्राम बगिया में समृद्धि MCDA निर्माण कार्य का आधिकारिक शुभारंभ।
-
शाम 05:50 बजे: जशपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वापस रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास वापसी।
कांग्रेस की मैराथन बैठक: पायलट बनाएंगे रणनीति
विपक्ष के खेमे में आज भारी हलचल है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के राजीव भवन में बैठकों का दौर शुरू कर चुके हैं।
-
उपस्थिति: बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व सीएम भूपेश बघेल जैसे दिग्गज मौजूद हैं।
-
एजेंडा: सुबह 10 बजे से शुरू हुई इन बैठकों में विधायकों, जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से संगठन के कामकाज पर चर्चा की जा रही है। मुख्य रूप से सरकार के 'सुशासन तिहार' के दौरान सत्ता पक्ष को घेरने की योजना बनाई जा रही है।
प्रदेश में 'सुशासन तिहार' का शुभारंभ
प्रशासनिक सुधार की दिशा में आज से राज्य में 'सुशासन तिहार' शुरू हो रहा है।
-
फोकस: नामांतरण, सीमांकन, भू-अधिकार, बिजली आपूर्ति और पेयजल (हैंडपंप सुधार) जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।
-
सख्ती: मुख्यमंत्री स्वयं गाँवों का औचक निरीक्षण करेंगे और कलेक्टरों को एक माह के भीतर शिकायतों के शत-प्रतिशत समाधान का लक्ष्य दिया गया है।
बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परिणाम से असंतुष्ट छात्रों को राहत दी है:
-
प्रक्रिया: छात्र अब पुनर्गणना (Recounting), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन की डेडलाइन 14 मई 2026 तय की गई है। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता