शादियों के सीजन में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली । सोने-चांदी के वायदा भाव में गुरुवार को सुस्ती देखी जा रही है। गुरुवार को दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 73,850 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। वैश्विक बाजार में भी सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 487 रुपये की गिरावट के साथ 73,995 रुपये के भाव पर खुला। इस समय यह 615 रुपये की गिरावट के साथ 73,867 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,996 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,840 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी नरम रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 197 रुपये की गिरावट के साथ 89,000 रुपये पर खुला। इस समय यह 1,191 रुपये की गिरावट के साथ 88,006 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,000 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,003 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था। वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 2,578.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 2,586.50 डॉलर प्रति औंस था। इस खबर लिखे जाने के समय यह 21.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,565.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 30.41 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 30.66 डॉलर था। इस समय यह 0.44 डॉलर की गिरावट के साथ 30.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा