अदालत के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया
रायपुर| छत्तीसगढ़ के चर्चित बिरनपुर हिंसा कांड में बेमेतरा जिला एवं सत्र न्यायालय अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए 17 लोगों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया है. जिसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि सभी लोग बाइज्जत बरी हो गए, इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई.
सभी लोग बाइज्जत बरी हो गए, इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई – भूपेश बघेल
कल कोर्ट ने बिरनपुर हिंसा मामलें में 17 लोगों को बरी कर दिया. जिसे लेकर पूर्व CM भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि अपराध तो घटित हुआ हैं. सवाल इस बात का हैं कि उनके पुलिस और वकील किस तरह से कोर्ट में दलील रखते हैं. ये महत्वपूर्ण बात हैं. सभी लोग बाइज्जद बरी हो गए. इसका मतलब ये नहीं हैं कि हत्या नहीं हुई हैं. कोर्ट में किस तरह से पक्ष रखते हैं वो महत्वपूर्ण हैं.
बिरनपुर हिंसा मामले में 17 आरोपी बरी
पिता-पुत्र रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में करीब तीन साल तक चली लंबी सुनवाई के बाद सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है. बेमेतरा जिला कोर्ट ने रहीम और ईदुल की हत्या के मामले में सभी 17 आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी किया है.
क्या है बिरनपुर कांड?
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था, जो हिंसा में बदल गया था.
इस हिंसा में 23 साल के भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी.
इस दौरान गांव के कई घरों में आग भी लगा दी गई थी.
हिंसा के दो दिन बाद 11 अप्रैल 2023 को शक्तिघाट क्षेत्र में पिता रहीम मोहम्मद (55) और पुत्र ईदुल मोहम्मद (35) की लाशें मिली थीं.
क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद धारा 144 और दो सप्ताह के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था.
पुलिस ने भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था, जो केस रायपुर की CBI कोर्ट में ट्रायल के दौर में है.
वहीं, रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की हत्या के मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश