खाद्य विभाग ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़
दुर्ग। जिले में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर की फैक्ट्री में छापेमारी की है। स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम आयल से पनीर बना रहे थे। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कुम्हारी के अहिवारा रोड पर स्थित है। पिछले 4 महीने से संचालित हो रही थी। दरअसल, फैक्ट्री में स्किम्ड मिल्क पाउडर, पाम आयल और अन्य अमानक तेल को मिलाकर नकली और घटिया पनीर का निर्माण किया जाता था। उसे बाजार में धड़ल्ले से बचा जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से लगातार खाद्य विभाग को यह शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग ने कुछ डेयरी से सैंपल भी लिए थे। सैंपल लेने के बाद डेयरी संचालकों ने ही पनीर की फैक्ट्री का एड्रेस विभाग को बताया। इसके बाद एसडीएम की टीम ने खाद्य विभाग के साथ रात 2 बजे फैक्ट्री में छापेमार करवाई की। इस दौरान फैक्ट्री में पनीर बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने टीम को अपने सामने में आधे घंटे में ही नकली पनीर बनाकर दिखा दिया। इसके बाद अधिकारी हैरत में पड़ गए। फिलहाल पनीर का सैंपल लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। वहीं नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर