सिंहस्थ 2028 के लिए सडक़ के साथ रेल कनेक्टिविटी पर भी फोकस
भोपाल । उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के मद्देनजर मध्य प्रदेश सरकार ने सडक़ और रेल कनेक्टिविटी पर बड़ा जोर दिया है। परिवहन सेवाओं को और भी सुलभ बनाने के लिए कई तैयारियां की जा रही है। उज्जैन के चिंतामन मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। साथ ही उज्जैन-देवास-इंदौर के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने रेलवे की एक और बड़ी परियोजना के लिए पिछले दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इस दौरान सिंहस्थ को लेकर चर्चा की गई, जिसकी जानकारी सीएम ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी थी।
सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रेलवे नागदा में बड़ा बॉयपास बना रही सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अनुसार प्रदेश में रेल सुविधाओं में तेजी से विस्तार किया जा रहा है। नई ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं और रेलवे ट्रेक का जाल भी बिछाया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रेलवे नागदा में बड़ा बॉयपास बना रही है। इस ट्रेक के बन जाने के बाद दिल्ली से ट्रेनें सीधे उज्जैन आ सकेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नागदा रेलवे बाईपास ट्रेक के संबंध में ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा है कि वर्तमान में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं, भविष्य में दिल्ली से आने वाली ट्रेन सीधे उज्जैन तक आएगी। इसके अतिरिक्त मेट्रो और वंदे मेट्रो के प्रोजेक्ट्स से आवागमन और सुलभ होगा।
सिंहस्थ महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी
मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चर्चा भी हो चुकी है। डॉ. मोहन यादव के अनुसार इंदौर और उज्जैन के मध्य मेट्रो कनेक्टिविटी से 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। इंदौर-उज्जैन के मध्य मेट्रो को लेकर फिजिबिलिटी सर्वे की रिपोर्ट भी बन चुकी है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को इंदौर एयरपोर्ट से सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंचाने के लिए वंदे मेट्रो ट्रेन की सुविधा मिलेगी। एमपी में राज्य के बड़े नगरों के लिए नए ट्रेफिक प्लान बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के बड़े नगरों जैसे भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन को मेट्रो ट्रेन के साथ वंदे भारत ट्रेन, रोप-वे, ई-बस और केबल-कार जैसे साधनों का उपयोग किया जाएगा।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान