स्पेन में मूसलधार बारिश से बाढ़: 95 लोगों की मौत
मैड्रिड। स्पेन में मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम 95 लोगों की जान चली गई है। मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस के अनुसार, यह बारिश स्पेन के पूर्वी क्षेत्र वालेंसिया और आसपास के प्रांत अल्बासेटे और कुएनका में हुई। बीते मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कुछ ही घंटों में इन क्षेत्रों में इतनी भारी बारिश हुई कि बाढ़ का पानी भर गया। पूर्वी तट, मैड्रिड और वेलेंसिया के बीच के प्रमुख राजमार्गों सहित 60 से अधिक सड़कें बाढ़ के कारण बंद हो गई हैं। स्थानीय ट्रेन सेवाएं भी रद्द कर दी गई हैं, और वेलेंसिया और राजधानी मैड्रिड के बीच हाई स्पीड रेल कनेक्शन निलंबित कर दिया गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह, उन्होंने एक आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई और बाढ़ पीड़ितों के परिवारों को सरकार का पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।
इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट के लगभग 1,000 सदस्यों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया
स्पेनिश सेना के इमरजेंसी रिस्पांस यूनिट के लगभग 1,000 सदस्यों को प्रभावित क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जो बचाव और सफाई कार्यों में मदद कर रहे हैं। हालाँकि, कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित है और फोन नेटवर्क भी ठप पड़ा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस मूसलधार बारिश के लिए दाना को जिम्मेदार ठहराया गया है, जो तब होता है जब एक ठंडी हवा की प्रणाली भूमध्य सागर के गर्म जल से टकराती है। हालांकि, इसके प्रभाव अक्सर स्थानीय होते हैं। इसी प्रकार की घटनाओं ने 1966 और 1957 में भी तबाही मचाई थी, जब टुरिया नदी उफान पर थी और उसने वेलेंसिया शहर को बर्बाद कर दिया था।

PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?