साथी खिलाड़ी ने बताया, कब IPL से संन्यास लेंगे विराट कोहली
नई दिल्ली : विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और सभी लोग उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलते हुए देखना चाहते हैं. विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है. यही नहीं, उन्होंने T20I फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया है. अब उन्हें सिर्फ वनडे फॉर्मेट और इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते हुए देखा जा सकता है. IPL में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हैं. IPL 2025 के दौरान विराट कोहली ने अपने टीम के साथ से बड़ी बात कह दी थी. यहां तक की उन्होंने IPL छोड़ने की बात कही थी. RCB के क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने इसका खुलासा किया है.
विराट कोहली ने क्या कहा था?
रेवस्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में RCB की ओर से खेलने वाले स्वास्तिक चिकारा ने बताया कि IPL 2025 के दौरानविराट भैया ने कहा था कि तब तक क्रिकेट खेलूंगा, जब तक मैं पूरी तरह से फिट हूं. ये इंपैक्ट खिलाड़ी की तरह नहीं खेलूंगा. मैं शेर की तरह खेलूंगा. मैं पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बल्लेबाजी करने के लिए भी आऊंगा. जिस दिन मैंने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेला, उस दिन मैं क्रिकेट को अलविदा कह दूंगा.
विराट कोहली ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और 600 से ज्यादा रन बनाए थे. उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से RCB ने पहली बार IPL का खिताब अपने नाम किया था.
कब शुरू हुआ इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम?
इंडियन प्रीमियर लीग में इंपैक्ट खिलाड़ी का नियम साल 2023 से शुरू हुआ था. इस नियम के मुताबिक, टीम 5 खिलाड़ियों को सब्सीट्यूट के रूप में चुनती है. वो प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होते हैं, लेकिन अगर टीम चाहे तो मैच के दौरान किसी भी समय इन पांच सब्सीट्यूट खिलाड़ियों में किसी एक को अपने प्लेइंग 11 वाले खिलाड़ी से बदल सकती है. वो गेंदबाज भी हो सकता हैं, बल्लेबाज भी और फील्डर भी.
विराट कोहली के IPL में आंकड़े
विराट कोहली इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट में 267 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 39.55 के औसत और 132.86 के स्ट्राइक रेट से 8661 बनाए हैं. उन्होंने IPL में आठ शतक और 63 अर्धशतक जड़े हैं. उनका बेस्ट स्कोर 113 रन है.
IPL 2025 में भी कोहली ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पहली बार ट्रॉफी दिलाई थी. उन्होंने इस सीजन में 15 मैच में 54.75 के औसत से 657 रन बनाए थे और उनका बेस्ट स्कोर 73 रन नॉटआउट था. 18 साल में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL की ट्रॉफी को अपने नाम किया था.

घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल