नवरात्र मेला लगाने फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगा टेक्स
जबलपुर। नवयुवक मंडल दुर्गोत्सव समिति ने जीसीएफ स्टेट नयी लाईन में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के लिए जीसीएफ प्रबंधन द्वारा टेक्स मांगे जाने के फरमान का विरोध किया है। समिति के कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री प्रबंधन के फरमान के खिलाफ चुंगी चौकी में चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर नवयुवक मंडल समिति के अध्यक्ष सांई पिल्लई ने बताया कि फैक्ट्री के अधिकारी दुर्गा प्रतिमा की स्थापना और धार्मिक आयोजनों के लिए टैक्स की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीसीएफ स्टेट नयी लाईन में 50 वर्षो से दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है इस धार्मिक कार्य में फैक्ट्री प्रबंधन भी सहयोग करता है यह पहली बार है जब फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रतिमा स्थापना के लिए समिति से पैसों की मां ग की है।
नवयुवक मंडल दुर्गोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने चुंगीनाका के समीप दोपहर 12.30 बजे 3.30 तक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाईस देकर शांत कराया। इस दौरान पुलिस कुछ लोगों को लेकर बात करने फैक्ट्री गयी। वहां से लौटकर प्रदर्शनकारियों ने शाम 5.30 बजे फिर जाम लगा दिया। यह जाम शाम सवा सात बजे तक चला।
जीसीएफ के सहायक महाप्रबंधक राहुल चौधरी ने एक फरमान जारी कर चुंगी चौकी मैदान में दुर्गा प्रतिमा स्थापना व नवरात्रि मेला लगाने के लिए 50 हजार रूपये की कटवाने का आदेश जारी किया है। पैसा जमा नहीं करने पर मेला का आयोजन नहीं होने दिया जायेगा। एजीएम फरमान के विरोध में घमापुर, चुंगी चौकी क्षेत्र के लोग नवयुवक मंडल दुर्गात्सव समित के कार्यकर्ताओं के साथ सडक़ पर उतर आये और धरना देकर चकाजाम किया।

असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान