इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट जीतकर अपने सिर सजाया ताज
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने 24 जून को भारत के खिलाफ 371 रन चेज आसानी से कर लिया। उन्होंने टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से मात दी। इस तरह लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में मेजबान टीम ने 1-0 की बढ़त बनाई।
सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के 149 रनों की बदौलत भारत को 5 विकेट से मात दी। डकेट के अलावा, दूसरी पारी में उनके सलामी जोड़ीदार जैक क्रॉली ने 126 गेंदों में 65 रन बनाए और कप्तान जो रूट 84 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत पर मिली जीत के बाद WTC Points Table 2025-27 में इंग्लैंड ने पहले स्थान पर कब्जा किया।
नंबर-1 पर पहुंची इंग्लैंड की टीम
भारत पर मिली जीत ने इंग्लैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में नंबर 1 स्थान पर पहुंचा दिया है। इंग्लैंड के पास 12 अंक और 100 PCT% हैं। बांग्लादेश 33.33 PCT% के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर है और श्रीलंका 33.33 PCT% के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर, भारत के पास 0 अंक है और वह चौथे स्थान पर है। पांच टीमें- ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अभी तक 2025-27 WTC चक्र में कोई मैच नहीं खेला है।
| पोजीशन | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | प्वाइंट्स | जीत प्रतिशत (%) |
| 1. | इंग्लैंड | 1 | 1 | - | 12 | 100 | |
| 2. | बांग्लादेश | 1 | - | - | 1 | 4 | 33.33 |
| 3. | श्रीलंका | 1 | - | - | 1 | 4 | 33.33 |
| 4. | भारत | 1 | - | 1 | - | 0 | 0 |
| 5. | ऑस्ट्रेलिया | - | - | - | - | - | - |
| 6. | न्यूजीलैंड | - | - | - | - | - | - |
| 7. | पाकिस्तान | - | - | - | - | - | - |
| 8. | साउथ अफ्रीका | - | - | - | - | - | - |
| 9. | वेस्टइंडीज | - | - | - | - | - | - |
भारत का WTC अंक तालिका में हाल
भारतीय टीम 2019-21 WTC अंक तालिका में शीर्ष पर रही थी। वहीं, साल 2021-23 WTC चक्र में वह दूसरे स्थान पर रही और 2023-25 WTC चक्र में तीसरे स्थान पर अपना सफर फिनिश किया। बता दें कि भारत 2023-25 WTC फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर जाता, लेकिन पिछले आठ टेस्ट में 6 हार ने उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया।
बाकी बचे हुए टेस्ट मैचों का शेड्यूल
- दूसरा टेस्ट- 2 जुलाई से खेला जाएगा (एजबिस्टन, बर्मिंघम)
- तीसरा टेस्ट-10 जुलाई से खेला जाएगा (लॉर्ड्स, लंदन)
- चौथा टेस्ट- 23 जुलाई से खेला जाएगा (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
- पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई से खेला जाएगा (केनिंग्टन ओवल, लंदन)

महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
खड़गे बोले- आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं, फंडिंग पर उठाए सवाल
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत, एसडीएम पर मारपीट का आरोप