हाथियों ने 2 बच्चों को कुचलकर मार डाला
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में हाथियों ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि, शनिवार की रात करीब 1 सोते समय हाथियों का दल झोपड़ी में घुस गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो बच्चे नहीं निकल सके। जिन्हें हाथियों ने रौंद दिया।
यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। जहां जंगल में परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है। जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि, बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था। हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोडऩे लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए, लेकिन बिसू पंडो (11) और काजल (5) गहरी नींद में थे। इसलिए भागने में देरी हो गई। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय