चुनाव आयोग के कर्मचारी सिर्फ विपक्षी नेता को रोकेंगे
उद्धव ठाकरे का बैग चेक करने पर बोले संजय राउत
मुंबई । राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर चुनाव आयोग के कर्मचारियों द्वारा उद्धव ठाकरे के बैग चेकिंग करने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव आयोग अपना काम करते रहते हैं। चुनाव आयोग के कर्मचारी सिर्फ विपक्षी नेता को रोकेंगे। चुनावी राज्य महाराष्ट्र, झारखंड इससे पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उन्होंने हमारे सामान, हेलीकॉप्टर, प्राइवेट जेट और कार सबकी जांच की, वो हमारे घर तक पहुंचे, हमको इससे कोई तकलीफ नहीं है, अगर आप यह काम निष्पक्ष तरीके से कर रहे हो। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में जिस क्षेत्र में एकनाथ शिंदे, अजीत पवार रहे, वहां पर 25-25 करोड़ रुपए तक पहुंच गए। मैंने पहले भी बताया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से 20 बैग उतरे। संजय राउत ने सवाल किया कि आप हमारा सामान चेक कीजिए, लेकिन देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर और उनकी गाड़ियों के काफिले को रोककर जांच करते हो क्या? उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में पैसों का जिस तरीके से डिस्ट्रीब्यूशन चल रहा है, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को यह नहीं दिख रहा है क्या? हमने बार-बार उनको इस विषय पर बताया है। लेकिन वो विपक्ष के नेता को ही रोकेंगे। बता दें कि यवतमाल जिले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया था। हेलीकॉप्टर से उतरते ही चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने उनका बैग चेक किया, जिसको लेकर अब महाराष्ट्र में राजनीति हो रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान