रंजिश में ढाबा संचालक को मारी गोली, हुई आर-पार, ममेरे भाई ने किया जानलेवा हमला
मंदसौर । फोरलेन मार्ग स्थित रजवाड़ी ढाबा संचालक को बुधवार रात 8:30 बजे के करीब ढाबे में घुसकर गोली मार दी गई। घटना में घायल कृष्णपाल उर्फ केपी बन्ना को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक जांच में केपी की हालत खतरे से बाहर बताई है। घायल के अनुसार हमलावरों ने दो फायर किए। इसमें एक गोली जांघ में आर-पार हो गई है। गोली मारने के पीछे पैसे की लेन-देन और पुरानी रंजिश होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलने पर सीएसपी सतनामसिंह, नई आबादी टीआई वरुण तिवारी, कोतवाली टीआई पुष्पेन्द्र राठौर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान करनी सेना के भी कई पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार फोरलेन मार्ग स्थित रजवाड़ी ढाबा संचालक कृष्णपाल उर्फ केपी बन्ना पिता लक्ष्मणसिंह भाटी उम्र 30 निवासी ग्राम टोलखेड़ी थाना दलौदा बैठा हुआ था। तभी अचानक आए हमलावर ने पिस्टल से फायर कर दिए। केपी बन्ना ने भी हमलावर पर मोबाइल फेंका। लेकिन गोली केपी के जांघ में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए। ढाबे पर काम करने वाले पर्वतसिंह और रिश्तेदार लोकेन्द्र सहित अन्य लोग केपी को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान ये जानकारी सामने आई है कि गोली जांघ पर लगकर आर पार हो गई है।
मामा के लड़के ने ही मारी गोली
घायल कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि गोली मामा के लड़के शिवराजसिंह उर्फ भोमू पिता विक्रमसिंह निवासी चांदाखेड़ी ने मारी है। इसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी थे। प्राथमिक तौर पर पुरानी रंजिश एक कारण बताया है। जबकि लेन-देन का विवाद होने की जानकारी की चर्चा भी अस्पताल में थी।
मामले की कर रहे जांच
नई आबादी थाना टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि रजवाड़ी ढाबा के संचालक के पांव में एक गोली लगी है। गोली उसके मामा के लड़के द्वारा मारने की जानकारी सामने आई है। शिवराजसिंह राजपुत और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट