उप संचालक डी.पी.एस. कंवर ने दवा छिड़काव करने दी सलाह
कोरबा कोरबा जिले में खंड बारिश हो रही है। इसकी वजह से सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ गई है। किसान धान की फसल में माहो, बंकी, तना छेदक के प्रकोप से परेशान हैं। किसान फसल को बचाने दवा का छिड़काव कर रहे हैं।
शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में एक सप्ताह बारिश थम गई थी। गुरुवार को जरूर कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है, लेकिन बरपाली तहसील क्षेत्र में कम बारिश के कारण पानी की मांग बढ़ गई है। जांजगीर-चांपा और रायगढ़ से भी पानी की मांग बढ़ रही है। अभी दायीं तट नहर में 3516 क्यूसेक और बांयी तट नहर में 3152 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह जलाशयों से भी पानी छोड़ा जा रहा हैं। बरसात न होने से खेत भी अब सूखने लग गए हैं। धान की फसल में कई स्थानों पर माहो, बंकी और तना छेदक का प्रकोप होने के कारण दवा का छिड़काव करना पड़ रहा है। ग्राम बरपाली के साथ उमरेली, अमलडीहा, सुखरीकला क्षेत्र में अधिक बीमारी लगी है। ग्राम अमलडीहा के किसान ने बताया कि कटुवा रोग लगने के कारण धान की फसल चौखट हो रही है। इस बार खेती लेट हो गई है। सावन के समय धूप नहीं निकली थी। अब जाकर धूप निकलने से थोड़ी राहत है, लेकिन खेत सूख गए हैं। इस वजह से पानी की मांग भी बढ़ गई है। हसदेव दर्री बराज के एसडीओ एस.एन. साय ने बताया कि किसानों की मांग के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है।
कृषि विभाग के उपसंचालक डी.पी.एस कंवर ने बताया कि किसानों को बीमारी के अनुसार दवा छिड़काव करने की सलाह दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारियों को भी नजर रखने कहा गया है।

Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी