डेंगू मरीजो के मिलने की खबर पर प्रशासन के द्वारा तुरंत कार्यवाही की गई।
डेंगू मरीजो के मिलने की खबर पर प्रशासन के द्वारा तुरंत कार्यवाही की गई।
राजगढ //
राजगढ़ जिले की जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडावर में डेंगू मरीजो के मिलने की खबर पर, प्रशासन के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नरसिंहगढ़ एवं पंचायत इंस्पेक्टर एवं सेक्टर प्रभारी / उपयंत्री एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम में सेक्टर मेडिकल ऑफिसर राहुल सूर्यवंशी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोनू शाक्य व अन्य स्वास्थ्य विभाग की टीम, राजस्व टीम, हल्का पटवारी ग्राम पंचायत सचिव / सरपंच, आशा कार्यकर्ता एवं ग्राम रोजगार सहायक भी उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत में ग्राम मंडावर के आवास कॉलोनी मोहल्ले के आस-पास एवं ग्राम पंचायत में नालीयों एवं जल भराव वाले स्थानों की सॉफ - सफाई कराई गई तथा मृतक राहुल पिता देवाजी की मेडिकल रिपोर्ट की मेडिकल टीम के द्वारा पुष्टि की गई कि मृतक व्यक्ति की मृत्यु डेंगू से नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा मौके पर मृतक व्यक्ति के घर के पड़ोस व परिवारजनों की जांच की गई। जिसमें जसोदा बाई पति देवीसिंह, देवीसिंह पिता रामलाल, मुकेश पिता देवीसिंह, रूकमा बाई पति देवीसिंह, बसंती बाई पति शिवनारायण, रघुनंदन पिता गोकुल, अनुप पिता मुकेश, यश पिता शिवनारायण, अरविंद पिता देवीसिंह की रेफिट कार्ड एवं
टेस्ट मलेरिया की जांच की गई, जो कि नेगेटिव पाई गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा ग्राम पंचायत की सभी नालीयों की सॉफ - सफाई एवं दवाईयों का छिड़काव किए जाने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिये गये हैं। मृतक के भाई लक्ष्मीनारायण पिता देवाजी स्वास्थ्य खराब होने से स्वयं उज्जैन जाकर अपना ट्रिटमेंट ले रहे हैं। वर्तमान में गांव में कोई डेंगू के मरीज नहीं पाए गए हैं।

स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा