भुज एयरबेस पर सेना के जवानों से मिलेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
भारत-पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी से लेकर तमाम नेता सेना का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं. इसके साथ ही वे उनसे मुलाकात कर रहे हैं. पहले पीएम मोदी पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे थे. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी श्रीनगर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की. इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के हालातों के बारे में जानकारी ली थी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को गुजरात के दौरे पर जाएंगे. इससे पहले वे गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर गए थे. आज शुक्रवार को वे भुज एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों-कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजनाथ सिंह का ये पहला दौरा है. इसकी जानकारी खुद राजनाथ सिंंह ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म X पर दी है.
गुजरात भी पाकिस्तान के साथ सीमा साझा करता है. पाकिस्तानी सेना ने पिछले दिनों संघर्ष के दौरान, गुजरात के कई शहरों में भी ड्रोन अटैक की कोशिश की थी. भुज पर भी पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया था. हालांकि, भारतीय डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था. गुजरात और पाकिस्तान 508 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं.
आतंकी कहीं भी नहीं सुरक्षित- राजनाथ सिंह
श्रीनगर में सेना से बातचीत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी संगठनों और उनके आकाओं को एक कड़ा और स्पष्ट संदेश दिया है कि वे कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा, हमारी सेनाओं ने दुनिया को दिखा दिया है कि उनका निशाना सटीक है तथा गिनती का काम दुश्मनों पर छोड़ दिया गया है.
पीएम और रक्षा मंत्री के दौरे खास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की ये विजिट कई मायनों में खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तानी सेना की तरफ से ऐसा दिखाया गया था कि आदमपुर एयरबेस, श्रीनगर और भुज एयरबेस को हमलों में नुकसान हुआ है. इन विजिट से साफ है कि पाकिस्तानी हमलों से भारत की इन जगहों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वे पूरी तरह से सेफ हैं.

'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
निजी अस्पतालों का विरोध तेज, आयुष्मान जांच कर रहे नोडल अधिकारी को हटाने की मांग