हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस ने मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत राहुल गांधी अलग-अलग रैलियों की जगह एक रथ यात्रा करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक इस रथ यात्रा की शुरुआत सोमवार से होगी। ये यात्रा 3 अक्टूबर तक जारी रहेगी। बताया जा रहा है ये यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर होगी। जिसकी वजह से इसे भारत जोड़ो यात्रा पार्ट-2 भी कहा जा रहा है। इस यात्रा का रूट तो अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इतना तय है कि यात्रा के रूट में वो सीटें जरूर शामिल होंगी, जहां पर कांग्रेस जीतने की स्थिति में दिख रही है।
4 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में राहुल के साथ उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल रहेंगी। जानकारी के मुताबिक, यात्रा अंबाला के नारायणगढ़ से शुरू होगी और कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए पहले दिन शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस यात्रा को शुरू करने की सबसे बड़ी वजह यह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही थी। करीब 4 महीने पहल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बढ़ी सीटों के कई कारणों में भारत जोड़ो यात्रा को भी एक बड़ा कारण माना गया। ऐस में हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल पार्ट-2 यात्रा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाना चाहते हैं। प्रियंका गांधी ने अभी तक हरियाणा में प्रचार अभियान से दूरी बनाई हुई थी, लेकिन अब वह इस यात्रा के अलावा भी वह कई जगहों पर रैलियां कर कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगी। कांग्रेस नेता मनोज चौहान ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगले कुछ दिनों में आक्रामक अभियान शुरू कर सकते हैं। प्रियंका गांधी भी अभियान में शामिल होंगी।
एआईसीसी पदाधिकारी के अनुसार, 26 सितंबर को राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस को हरियाणा में एकता की तस्वीर पेश करने में मदद मिली। लेकिन राहुल के दौरे की वजह से भाजपा को झटका लगा है। क्योंकि भाजपा लगातार कह रही थी कि देश की सबसे पुरानी पार्टी विभाजित है। जहां एक और भाजपा दावा कर रही थी कि कुमारी सैलजा और भूपेंद्र हुड्डा के बीच खींचतान चल रही है तो वहीं राहुल ने इन दोनों ही नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश दिया था।

छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में