कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति नफरत नए चरम सीमा को छू रही: शहजाद
नई दिल्ली । कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने के प्रस्ताव पर भाजपा ने अपनी कड़ी प्रतिक्रया व्यक्त की है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस की हिंदुओं के प्रति नफरत और भगवान राम के प्रति उदासीनता नई चरम सीमा को छू रही है। भाजपा, कांग्रेस पर रियल एस्टेट लॉबी को भी फायदा पहुंचाने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस ने पहले ही कहा है कि प्रभु श्री राम का अस्तित्व नहीं है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को रोकने का काम किया। बाबरी को फिर से बनाने की बात कही और राम जन्मभूमि आंदोलन को इंडी गठबंधन ने हरा दिया। राहुल गांधी ने ऐसा हाल ही में कहा था। उसके बाद अब कर्नाटक में कांग्रेस और उनके उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा रामनगर जिले का नाम बदलने की साजिश की जा रही है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि भगवान राम के प्रति इनके मन में इतनी नफरत का भाव है कि हिंदू को हिंसक कहने वाली, भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाली, सनातन को बीमारी बताने वाली और हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाली कांग्रेस अब रामनगर का भी नाम बदलना चाहती है। यह उनकी मानसिकता और सोच को दर्शाता है।

'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई