कांग्रेस तुष्टिकरण की जननी.... मुसलमानों को प्राथमिकता देती
पलवल । हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर अब चुनाव प्रचार में भी दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पलवल की रैली में हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह के मारे जाने का जिक्र किया। उन्होंने घटना को लेकर इजरायल के लिए भगवान से शक्ति देने की प्रार्थना भी की।
सीएम सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधकर कहा कि यदि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी, तब पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे बुलंद होने और कांग्रेस नेता मामन खान हिंदुओं को बाहर निकाल देने वाले है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने तुष्टिकरण का माहौल बना रखा है, जहां मुसलमानों को प्राथमिकता दी जा रही है।
सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कारण देश में राम मंदिर बनाने में देरी हुई है। उन्होंने कहा, कि यदि कांग्रेस की सरकार नहीं होती, तब 75 साल पहले ही अयोध्या में राम मंदिर बन जाता। उन्होंने बाबर का जिक्र करते हुए कहा कि अब रामलला आ गए हैं, लेकिन देश में छिपे बाबरों को निकालने की जरूरत है।
सरमा ने कांग्रेस नेता खान के आतंकवाद से संबंधित बयानों का भी जिक्र किया। सीएम सरमा ने कहा कि भारत में आतंकवाद के खिलाफ भी इजरायल की तरह काम होगा। कोई आतंकवादी बच नहीं पाएगा, उन्होंने कहा कि हिंदू ही देश को सुपरपावर बनाएंगे।
उन्होंने कहा, जब हिजबुल्लाह का कमांडर मारा जाता है, तब ये लोग रोते हैं। मैं यही कामना करता हूं कि विश्व में आतंकवाद खत्म होना चाहिए। भगवान इजरायल को और शक्ति दे कि वह आतंकवाद का खात्मा कर सके। हम शांतिप्रिय लोगों के साथ हैं, लेकिन आतंकवाद को अपने धर्म मानने वालों के साथ नहीं।

चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला