17 मृतक आश्रितों को मिली अनुकंपा नियुक्ति
गरियाबंद,। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार गरियाबंद जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को नौकरी मिलने परिजनों को जीवन यापन का नया सहारा मिल रहा है। बीते दो माह में 21 मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दी जा चुकी है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की तत्परता से जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण तेजी से निपटाये जा रहे हैं। बीते दिनों जिला प्रशासन द्वारा 4 मृतक आश्रितों को भृत्य पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर ने इस मौके पर कुमारी दीपशिखा सिन्हा, संतोष कुमार ध्रुव, यूनिश कुमार साहू एवं गुलशन कुमार निषाद को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की समझाईश देते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अनुकंपा नियुक्ति मिलने पर सभी ने खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना था कि नौकरी मिल जाने से परिवार के भरण-पोषण का संकट नहीं होगा।अनुकम्पा नियुक्ति के तहत पाण्डुका निवासी कुमारी दीपशिखा सिन्हा को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अतरमरा, केंदूपारा निवासी संतोष कुमार धु्रव को डीईओ कार्यालय गरियाबंद, ग्राम सोरम जिला धमतरी निवासी यूनीश कुमार साहू को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पांडुका एवं बोरसी निवासी गुलशन कुमार निषाद को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बासीन में पोस्टिंग दी गई है।

मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद