कलेक्ट्रेट में ‘’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाडा मनाया गया कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
कलेक्ट्रेट में ‘’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाडा मनाया गया
कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने दिलाई स्वच्छता की शपथ।
राजगढ
जिले में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘’स्वच्छता ही सेवा’’ पखवाडे के तहत रविवार को राजगढ़ में संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने सेक्टर बांटकर कलेकट्रेट कार्यालय परिसर की श्रमदान कर साफ सफाई की। अभियान के दौरान कलेक्ट्रेट भवन के सामने स्थित बगीचे में पौधारोपण भी किया गया
।
अभियान में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मण्डराह ने भी श्रमदान कर परिसर की सफाई में योगदान दिया। अंत में कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी