उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा में स्वच्छता ही सेवा अभियान संपन्न
रायपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती 02 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा(पाटन), आईडीबीआई बैंक और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सांकरा ग्राम में एक स्वच्छता जागरूकता फेरी निकालकर किया गया। आई डी बीआई बैंक के कर्मचारियों एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने घर घर जाकर स्वच्छता की उपयोगिता के बारे में सभी नागरिकों को बताया और स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव के प्रति से अवगत कराया। स्वच्छता फेरी में सबने बढ़ चढ़कर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली और गांव को साफ सुथरा रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर पोस्टर एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत वृक्षारोपण से हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित, आईडीबीआई बैंक रायपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख आशीष त्रिपाठी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान