चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग एससीओ शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का 24वें शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। वहीं, चीन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वहीं, भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रतिनिधित्व करेंगे।
चीनी मंत्रालय ने कहा कि दो से छह जुलाई तक राष्ट्रपति चिनफिंग अस्ताना में एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेंगे। अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान की स्थिति, रूस-यूक्रेन युद्ध और एससीओ सदस्य देशों के बीच समग्र सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे
एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल है। इससे पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि शिखर सम्मेलन के दौरान जयशंकर और चीनी विदेश मंत्री वांग यी के बीच बैठक होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत में हाल में हुए आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी सरकार के गठन के बाद भारतीय और चीनी अधिकारियों के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी।
एससीओ अपने सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित है। यह संगठन यूरेशियन भूभाग के 60 प्रतिशत से अधिक, विश्व की 40 प्रतिशत आबादी और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के 30 प्रतिशत को कवर करता है।

धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू