मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय झरिया अल्काइन वाटर बाटलिंग प्लांट का करेंगे उद्घाटन
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 अप्रैल को नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री झरिया एल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का लोकार्पण करेंगे। नवा रायपुर में निर्मित कमर्शियल टावर में आईटी कंपनियों को सुसज्जित स्थान आवंटित करने के साथ ही मुख्यमंत्री नवा रायपुर में सार्वजनिक ई-ऑटो परिवहन सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओपी चौधरी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण कंपनी है, जो छत्तीसगढ़ में 1143 करोड़ रुपए की लागत से बड़ी फैक्ट्री लगाएगी। डेढ़ लाख वर्ग फीट में बनने वाले इस प्लांट में 2030 तक 10 अरब चिप्स का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग टेलीकॉम, 6जी/7जी, लैपटॉप और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाएगा। इस प्लांट में 130 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर के कमर्शियल टावर में आईटी कंपनियों को पूरी तरह से तैयार ऑफिस स्पेस आवंटित करेंगे। यह कदम नवा रायपुर को भारत का आईटी हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। आईटी कंपनी के जरिए 750 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर भी सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा नवा रायपुर में ई-ऑटो सार्वजनिक परिवहन सेवा का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह ई-ऑटो सेवा महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से संचालित की जाएगी। यह ई-ऑटो सार्वजनिक परिवहन सेवा लगभग 130 किलोमीटर के दायरे में आवासीय क्षेत्रों, कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जंगल सफारी को जोड़ेगी। इससे 40 महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री श्री साय झरिया अल्कलाइन वाटर बॉटलिंग प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे। इससे स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे