मुख्यमंत्री ने किया खिलचीपुर में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल शुभारंभ।
मुख्यमंत्री ने किया खिलचीपुर में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल शुभारंभ।
राजगढ //
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विश्वास संकुल स्तरीय संगठन खिलचीपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आजीविका एग्रो उन्नत प्रोसेसिंग यूनिट का वर्चुअल शुभारम्भ किया गया। इस अवसर खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महीप किशोर तेजस्वी, मण्डल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर, जिला परियोजना प्रबन्धक आजीविका मिशन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक खिलचीपुर श्री दांगी द्वारा माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर किया। समूह दीदीयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी समूह को नियमित चलाएं व अलग-अलग गतिविधि प्रारम्भ करें। जिससे दीदीयों की आय में वृद्धि हो। साथ ही लखपति दीदी ज्यादा से ज्यादा बनाने की बात कही। कार्यक्रम में अलग-अलग समूह की दीदीयों को 50 लाख के बैंक ऋण स्वीकृति के पत्र वितरण किए गए। इसके पश्चात प्रोसेसिंग यूनिट में स्थापित मशीनों की पूरी प्रक्रिया को समझा।
विश्वास संकुल की अध्यक्ष सुश्री अनिता दांगी द्वारा यूनिट के बारे में बताते हुए कहा कि इस यूनिट पर अरहर, चना दाल, बेसन, हल्दी, धनिया, मिर्ची आदि अच्छी क्वालिटी में उपलब्ध हो। इस अवसर पर स्वसहायता समूह की दीदीया व ब्लॉक मिशन स्टॉफ उपस्थित रहा।

मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान