मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विदिशा में रामलीला में पधारने का आमंत्रण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से रविवार की शाम समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में विदिशा के नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रामलीला मेला समिति विदिशा के पदाधिकारीगण ने भेंट कर रामलीला उत्सव में पधारने का आमंत्रण दिया। विदिशा में जनता की व्यापक भागीदारी के साथ पिछली शताब्दी से रामलीला का वार्षिक आयोजन निरंतर हो रहा है। यह आयोजन का 125वां वर्ष है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिति के पदाधिकारियों को रामलीला आयोजन की इस सुदीर्घ और आदर्श परम्परा के कुशल निर्वहन के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जानकारी दी गई कि विदिशा में विश्वनाथ जी शास्त्री द्वारा रामलीला का आयोजन प्रारंभ करवाया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल के साथ समिति के सचिव डॉ. अनिल शर्मा, सुरेश शर्मा शास्त्री, संजय पुरोहित, के. एन. शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, अनुपम गहोई, प्रेम नारायण शर्मा, रवि चतुर्वेदी, हरिशंकर अग्रवाल, राम शर्मा, कप्तान सिंह यादव और संदीप डोगर सिंह उपस्थित थे।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई