मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को उज्जैन में सिंहस्थ-2028 के तहत सती गेट से गोपाल मंदिर तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को निर्माण की कार्य योजना की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिंता हरण गणेश भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कंठाल चौराहा और प्राचीन सती माता मंदिर द्वार के लिए प्रस्तावित विकास कार्यों की डिजाइन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सती गेट से छोटा सराफा चौराहा तक पैदल भ्रमण कर मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने विकास कार्य योजना की जानकारी दी।
इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बाल योगी संत उमेश नाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेला प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ 2028 महापर्व के लिए कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में चौड़ीकरण कार्य के तहत 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान कंठाल चौराहे पर 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। वहीं प्राचीन सती माता द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। कुल 410 मीटर लंबे मार्ग में 310 मीटर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कंठाल चौराहे से छत्री चौक तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य में स्थानीय निवासी और दुकानदारों द्वारा स्वेच्छा से अपने मकान और दुकान का निर्माण तोड़कर चौड़ीकरण कार्य में सहयोग किया जा रहा है।

सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी