छग विकास मंत्री रामविचार नेताम ने की मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन से की भेट
रायपुर: छत्तीसगढ़ के आदिम जाति विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री श्री नेताम और मुख्यमंत्री श्री यादव के बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई।
मंत्री श्री नेताम ने बताया कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों सहित सभी वर्गों की बेहतरी के लिए नीतिगत निर्णय लेकर उनके सतत विकास के लिए काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोग खुश हैं। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन श्रमिक कल्याण योजना, कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया।

ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक