मातम में बदला छठी कार्यक्रम, मामूली विवाद में युवक की तलवार से निर्मम हत्या
खरसिया क्षेत्र के ग्राम तुरेकेला में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद अर्जुन खड़िया नामक युवक ने 65 वर्षीय केन्दाराम खड़िया की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। घटना 3 जुलाई की रात की है। खरसिया पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरतार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में मृतक की बेटी सुकवारा बाई खड़िया ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। रिपोर्ट में वह बताई कि 3 जुलाई को उनके घर के पास संपत खड़िया के यहां छट्ठी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें गांव के कई लोग शामिल थे। उसी दौरान रात करीब सात बजे अर्जुन खड़िया और जगन्नाथ खड़िया के बीच हंसी-मजाक में विवाद हो गया।
कार्यक्रम में उपस्थित केन्दाराम खड़िया सहित जवाहर खड़िया, जीवन खड़िया, बुटीलाल और रामकुमार ने दोनों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, लेकिन अर्जुन खड़िया गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद अर्जुन तलवार लेकर वापस लौटा और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को डराने-धमकाने लगा। केन्दाराम ने उसे फिर समझाया, लेकिन अर्जुन नहीं माना। थोड़ी देर बाद जब केन्दाराम पेशाब करने बाहर गया, तभी अर्जुन ने पीछे से उन पर तलवार से वार कर दिया। इससे मौके पर ही केन्दाराम की मौत हो गई। घटना के बाद अर्जुन तलवार लेकर फरार हो गया।

बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला
लाडली बहना योजना का बड़ा अपडेट, अप्रैल में इस तारीख को आएगी किस्त
भदभदा से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान, बड़ा तालाब किनारे अवैध निर्माण पर कार्रवाई