वन विहार में बटरफ्लाई रक्षा बंधन उत्सव
भोपाल : वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार 29 अगस्त को तितलियों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “बटरफ्लाई रक्षा बंधन उत्सव” का आयोजन प्रातः 10 से 12 बजे तक भ्रमण के लिये आने वाले पर्यटकों के लिए किया गया। आयोजन प्रकृति, जैव-विविधता और तितलियों के संरक्षण के प्रति समाज में संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
रक्षाबंधन के पावन अवसर को प्रकृति संरक्षण से जोड़ते हुए कार्यक्रम में तितलियों के लिए प्रतीकात्मक रक्षा सूत्र बाँधने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की गतिविधियाँ आयोजित की गई। इसका संदेश है कि तितलियाँ केवल प्रकृति की सुंदरता का प्रतीक ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र एवं परागण प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी भी हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों को तितलियों के जीवन-चक्र, उनके आवास, परागण में उनकी भूमिका तथा जैव-विविधता के संरक्षण के महत्व के संबंध में वन विहार की नेचुरलिस्ट कृति जैन एवं गणेश द्वारा जानकारी प्रदान की गई।
प्रतिभागियों से आह्वान किया गया है कि वे तितलियों के प्राकृतिक आवासों की रक्षा करें, स्थानीय पौधों एवं पुष्पीय वनस्पतियों को बढ़ावा दें तथा प्रकृति-अनुकूल व्यवहार अपनाकर जैव-विविधता संरक्षण में अपना योगदान दें। संचालक वन विहार के निर्देशन में यह आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक संचालक वन विहार द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप प्रतिभागियों को मानव निर्मित तितलियाँ रक्षा सूत्र के रूप में प्रदान की गई।

राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश