सीरिया के मनबीज में बम धमाका, सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया
Syria Bomb Blast: उत्तरी सीरिया के मनबीज शहर के बाहरी इलाके में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका कृषि श्रमिकों को ले जा रहे एक वाहन के पास हुआ है। धमाका एक कार में हुआ है जिसमें कम से कम 15 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। स्थानीय नागरिक सुरक्षा और युद्ध निगरानी संस्था इस बारे में जानकारी दी है। बशर असद के दिसंबर में अपदस्थ होने के बाद पूर्वोत्तर अलेप्पो प्रांत के मनबीज में हिंसा की घटनाएं होती रही हैं। ‘सीरियन नेशनल आर्मी’ के नाम से जाने जाने वाले तुर्किये समर्थित गुटों का अमेरिका समर्थित कुर्द नेतृत्व वाली ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ के साथ टकराव जारी है।
सीरिया में किस तरह के हैं हालात?
सीरिया में किस तरह का माहौल है इससे पूरी दुनिया वाकिफ है। आतंकवाद की वजह हालात बदतर हो गए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का प्रभाव पहले से कम हुआ है, लेकिन फिर भी आतंकी गतिविधियों का अंत नहीं हुआ है। सीरिया में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते रहते हैं।
दक्षिणी प्रांत दारा में हुआ था बम धमाका
बीते साल नवंबर के महीने में सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा के महजा कस्बे में बम धमाका हुआ था। यह धमाका सड़क के किनारे हुआ था। इस बम धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दारा से पहले उत्तरी सीरियाई शहर के अजाज प्रांत में बम विस्फोट हुआ था। बाजार में हुए इस बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक घायल हो गए थे

शराब के नशे में कानून को दी चुनौती, तलवार लेकर सड़क पर निकला युवक गिरफ्तार
नशीले इंजेक्शनों की तस्करी का भंडाफोड़, अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी टीम
छात्रा की मौत के बाद परिजनों ने उठाए सवाल, NSUI नेता के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR
भारत की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान, नकवी से ट्रॉफी नहीं ली; मैदान से खाली हाथ निकले
मिट्टी के गणपति घर लाए हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विराट कोहली का टैटू कलेक्शन देखकर रह जाएंगे हैरान, हर निशान की है अपनी कहानी
BCCI की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा ट्रॉफी विवाद, नकवी को लेकर सामने आई नई जानकारी
युवाओं से प्रदीप जोशी की अपील, ‘आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक बदलावों पर रखें नजर’
भोपाल में मिले बांग्लादेशी पासपोर्ट से खुला नेटवर्क का राज? एयरपोर्ट-सीपोर्ट पर निगरानी बढ़ी
दर्द में छटपटाती रही गर्भवती, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो पिकअप बनी सहारा