बीजेपी एमएलए के बयान से एनडीए गठबंधन में फिर दिखा तनाव
पूर्णिया। बिहार में एनडीए गठबंधन में फिर तनाव नजर आ रहा है। तनाव की वजह बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल की सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की मांग है। बचौल का कहना है कि सीमांचल में हिंदुओं की सुरक्षा को खतरा है। जेडीयू ने बचौल के बयान की आलोचना करते हुए बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द का दावा किया है।
गठबंधन में विवाद उस समय शुरू हुआ जब बीजेपी विधायक बचौल ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिलों को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि इन इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा है और हिंदू अल्पसंख्यक हो गए हैं। बचौल ने कहा कि धर्म के नाम पर देश का विभाजन हुआ था। भारत हिंदू राष्ट्र तो पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बना। इसलिए सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि सीमांचल में हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। बचौल के बयान पर जेडीयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई बिहार में मिलकर रहते आए है और रह रहे हैं। बिहार में सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण है। बचौल के बयान का कोई औचित्य नहीं है। इसके अलावा, राजीव रंजन ने हाल ही में मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भी बयान दिया।
उन्होंने कहा कि बाबा सिद्दीकी का जन्म बिहार में हुआ था। उनका बिहार से गहरा जुड़ाव था। मौत-हत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। हर हत्या-मौत न सिर्फ उस परिवार की क्षति है बल्कि उनसे जुड़े लोग भी ऐसी घटनाओं से दुखी होते हैं। बाबा सिद्दीकी के हत्यारों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीमांचल को लेकर पहले से ही मुखर रहे हैं। बेगूसराय सांसद अब इन इलाकों में यात्रा करने वाले हैं। यात्रा से पहले बीजेपी विधायक बचौल की इस मांग को लालू यादव और नीतीश कुमार से जोड़कर देख जा रहा है। माना जा रहा है कि अगर सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया जाता है तो सियासी तौर पर नीतीश और लालू सेट हो जाएंगे। फिलहाल बचौल के बयान पर बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है।

बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे