Amazon और Flipkart के गोदामों में BIS की कार्रवाई, गीजर और फूड मिक्सर समेत कई उत्पाद पकड़े गए
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों पर छापेमारी की है। बीआईएस ने इस छापेमारी में ऐसे हजारों उत्पादों को जब्त किया, जिनका उचित गुणवत्ता प्रमाणपत्र नहीं था। सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली के मोहन सहकारी औद्योगिक क्षेत्र में अमेजन सेलर्स प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में 19 मार्च को 15 घंटे की कार्रवाई में बीआईएस अधिकारियों ने गीजर तथा फूड मिक्सर सहित 3,500 से अधिक इलेक्ट्रिकल उत्पाद जब्त किए। इन उत्पादों की कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
इंस्टाकार्ट सर्विसेज के गोदाम में भी हुई छापेमारी
बयान में कहा गया कि फ्लिपकार्ट की सब्सिडियरी कंपनी इंस्टाकार्ट सर्विसेज के गोदाम में भी छापेमारी की गई। वहां से 590 जोड़ी ‘स्पोर्ट्स फुटवियर’ जब्त किए गए, जिन पर आवश्यक मैन्यूफैक्चरिंग साइन नहीं थे। इनकी कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई गुणवत्ता मानकों को लागू करने के लिए बीआईएस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। पिछले महीने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लखनऊ और श्रीपेरंबदूर सहित कई स्थानों पर इसी तरह की छापेमारी की गई थी।
कंपनियों की तरफ से नहीं आया बयान
बयान में कहा गया कि ये छापे उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने और उत्पाद गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान में, 769 प्रोडक्ट कैटेगरीज को भारतीय विनियामकों से अनिवार्य प्रमाणन की आवश्यकता है। उचित लाइसेंस के बिना इन वस्तुओं को बेचने या वितरित करने पर कानूनी दंड लग सकता है, जिसमें 2016 के बीआईएस अधिनियम के तहत संभावित कारावास तथा जुर्माना भी शामिल है। अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अभी तक इन छापेमारी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, छोटी घरेलू अनबन को नहीं माना मानसिक क्रूरता